{"_id":"652ae1dca8d414bb3f009014","slug":"the-fire-was-completely-controlled-after-26-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4140-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 26 घंटे बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 26 घंटे बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया
Sun, 15 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित आशा कोल्ड स्टोरेज के बारदाना स्टोर में दूसरे दिन शनिवार को भी आग धधकती रही। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मशक्कत के बाद 26 घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग से 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कोल्डस्टोरेज में भंडारित आलू पूरी तरह से सुरक्षित है।
शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे आशा कोल्ड स्टोरेज के बारदाना स्टोर में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। सूचना पर पहुंची छिबरामऊ, कन्नौज व फर्रुखाबाद की पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। शनिवार को आग न बुझने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्टोर रूम की पीछे की दीवार तुड़वाई। उसके बाद गेट व पीछे से पानी की बौछार शुरू की। तब कहीं जाकर 26 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बारदाना जला, आलू सुरक्षित
कोल्ड स्टोर के मैनेजर अनुज मिश्रा ने बताया कि स्टोर रूम में 50 लाख से अधिक का बारदाना रखा था, जो पूरी तरह से जल कर राख हो गया है। कोल्ड में भंडारित आलू पूरी तरह से सुरक्षित है। पहले दिन आलू के भी जलने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राॅलियाें से फिकवाया गया मलबा
कोल्ड स्टोरेज में आग बुझने के बाद स्टोर रूम से मलबा साफ कराने का काम शुरू किया गया। कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से मलबे को बाहर फिकवाया गया। कोल्ड स्टोर कर्मियों की मानें तो 100 से अधिक ट्रॉली में मलबा स्टोर रूम से बाहर निकल चुका है। सोमवार तक स्टोर रूम में पूरी तरह से साफ हो सकेगा।