{"_id":"b693f2801621cbdc1dae48748813ea2e","slug":"the-fire-created-a-stir-at-maruti-van-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति वैन में आग से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति वैन में आग से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मुख्य मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के आगे एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई। गाड़ी से आग के लपटें और धुआं उठते देख हड़कंप मच गया।
किसी तरह से लोगों ने आग बुझाई। रविवार की दोपहर रोडवेज बस स्टैंड के आगे नगर के भीड़ भरे मुख्य बाजार पर जा रही एक वैन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी और बाहर निकल आया। इस बीच उसके अंदर से आग की लपटें उठने लगी।
गाड़ी को धू-धूकर जलते देख लोगों ने धूल और पानी डालकर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी कवायद के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच सूचना मिलते ही कोतवाली के एसएसआई नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। चालक आनंद ने बताया कि वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई।