{"_id":"2259591f34674ea67b35b3ebda0672c0","slug":"the-financial-assistance-to-the-families-of-five-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को दी पांच लाख की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को दी पांच लाख की आर्थिक मदद
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की गोली से मारे गए पंपकर्मी के परिजनों को
विज्ञापन
पेट्रोलपंप मालिक ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और भविष्य में भी
उनकी देखरेख करते रहने का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि इंदरगढ़ फिलिंग स्टेशन पर टीका नगला गांव निवासी रामेंद्र बाथम सैल्समैन थे। 27 जनवरी की शाम वह पेट्रोल पंप का कैश एक लाख 43 हजार 400 रुपये लेकर जमा करने बस से छिबरामऊ जा रहे थे, तभी ईशन नदी पुल के पास बस में बैठे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर रकम लूटकर फरार हो गए थे।
शनिवार को पंप मालिक अवधेश दुबे, सतीश चतुर्वेदी, अनुपम दुबे और अशोक चतुर्वेदी गांव पहुंचे और ढाई-ढाई लाख रुपये के दो चेक पीड़ित परिजनों को सौंपे। इस दौरान पंपकर्मी रामानंद तिवारी, प्रधान पति शैलेंद्र यादव, विवेक दीक्षित, आलोक कुमार, प्रवीन, रामफेरे, रामसच्चे, राजेश, आदेश आदि मौजूद थे।