{"_id":"8f02909a3e95ecddf48fea059758c3b6","slug":"the-fate-of-1-524-candidates-will-now-stop-in-thong-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,524 उम्मीदवारों का भाग्य आज होगा पेटी में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,524 उम्मीदवारों का भाग्य आज होगा पेटी में बंद
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथण चरण में ग्राम
विज्ञापन
प्रधान व ग्राम सभा सदस्य पद के लिए कन्नौज व जलालाबाद विकास खंड में
शनिवार को वोट पड़ेंगे। दोनों ब्लाकों में कुल 2,24,010 मतदाता 1524
उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने को मतपत्रों पर मुहर लगाएंगे।
दोनों ब्लाकों में 124 प्रधान पद के लिए 955 और 259 ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 569 उम्मीदवार का भाग्य मतपेटी में बंद होगा। सुबह सात से साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के डीएम अनुज झा, एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम सुनील शुक्ला के साथ ही आईटीबीपी व पीएसी के जवान मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण करतेे रहेंगे।
कन्नौज विकास खंड में 89 प्रधान पद के लिए 642 और 162 ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 354 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इनके भाग्य का फैसला करने की जिम्मेदारी 1,48,172 वोटरों के कंधे पर होगी। यहां ग्राम सभा सदस्य पद के 1109 पद थे। इसके सापेक्ष 598 ग्राम सभा सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि 349 वार्डों में किसी ने नामांकन ही नहीं किया किया है, इस कारण से वार्ड रिक्त रहेंगे।
उधर जलालाबाद में 35 प्रधान व 97 ग्राम सभा सदस्य पद के वार्डों में चुनाव हो रहा है। यहां 75,838 मतदाता वोटरों की किस्मत पर मुहर लगाएंगे। प्रधान के 35 पदों के लिए 313 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 97 ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 215 उम्मीदवार मैदान में हैं। जलालाबाद ब्लाक में ग्राम सभा सदस्य पद के 453 वार्ड हैं।
इनमें 147 वार्ड रिक्त हैं। 209 वार्ड में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। उधर, प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को पूरा होमवर्क कर अफसरों की तैनाती कर दी है। उपद्रवियों से निपटने को पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पोलिंग बूथों के आसपास भीड़ को किसी भी कीमत पर एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।
इसके अलावा मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए 17 विकल्पों में से कोई भी विकल्प, जिसमें मतदाता की पहचान हो को साथ लेकर मतदान कर सकता है। कोई भी मतदाता शस्त्र या कोई तरल पदार्थ लेकर मतदान स्थल पर नहीं जाएगा। वोटरों से जिला प्रशासन ने अपील की कि वह 28 नवंबर को सुबह सात से शाम को साढ़े चार बजे तक निर्भीक होकर मतदान करें।
एडीएम संतोष वैश्य ने बताया कि ग्राम प्रधान व सदस्य पद की संवेदनशीलता को देखते हुए इस चरण में 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ जोनल, पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिनके साथ सुपर जोनल पुलिस आफीसर भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा आईटीबीपी व पीएसी का बल तैनात किया गया है।
अराजकतत्वों पर निगरानी को हर मतदान केंद्र पर वीडियो कैमरा तथा एक मतदान केंद्र अधिकारी नियुक्त किया गया है। उधर, शनिवार को कन्नौज व जलालाबाद ब्लाक में ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए मंडी समिति से ट्रक, बसों के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
इस दौरान पीठासीन अफसरों ने चुनाव संबंधी काफी कार्य मंडी समिति में ही निपटा लिया। चुनाव सामग्री के साथ कन्नौज की ग्राम पंचायतों के लिए 221 व जलालाबाद की ग्राम पंचायतों में चुनाव कराने के लिए 111 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। हालांकि, इस दौरान उन ट्रकों व बसों में अधिक संख्या दिखाई दी जिन ग्राम पंचायतों में कई बूथ लगे हुए थे।
महिलाओं को ट्रकों में चढ़ने में काफी असुविधा भी हुई। मंडी समिति में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मेले जैसा आलम दिखा। मंडी समिति में प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों को किसी तरह की असुविधा न हो, उसके लिए कई काउंटर लगाए गए।