फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The determination of the government to rebuild

सरकार दोबारा बनाने का लिया संकल्प

Sun, 24 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 24 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The determination of the government to rebuild

आवास विकास कालोनी में हुई सपा महिला मोर्चा की बैठक

विज्ञापन
में सपा की प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं और 2017 में फिर से सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रदेश सचिव अंजू मिश्रा ने कहा कि सपा ने हमेशा धर्म निरपेक्षता पर बल दिया है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सपा ने सुरक्षा, रोजगार और सभी के विकास का वादा किया था। यह काम समय से पहले ही कर दिखाया है। हमारे मुखिया मुलायम सिंह यादव के पद चिन्हों पर चलने वाले सीएम अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी है।

उन्होंने बजट का 75 प्रतिशत कृषि पर खर्च करने की व्यवस्था की और अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ में मेट्रो रेल, समाजवादी पेंशन, लैपटाप वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या विद्याधन, बिजली और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई।

सीएम प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के साथ तकनीकी रूप से सक्षम और शक्तिशाली बनाने को कई विकास योजनाओं को पूरा करने में लगे हैं, जबकि पिछली सरकार ने जनता का पैसा सिर्फ पत्थरों और हाथियों पर खर्च किया था। 1090 वूमैन पावर लाइन तथा 108 व 102 समाजवादी एंबुलेंस सेवा सपा सरकार की ही देन है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंथरा निवासी गुड्डी देवी को सपा महिला सभा का विस सचिव मनोनीत किया गया है। बैठक में मंजू ठाकुर, सिटोली ठाकुर, बबली ठाकुर, ओमवती, विनीता पाठक, ईश्वर देवी, सरोज तिवारी, सुमन देवी, गीता तिवारी, गुड़िया पाल, अनामिका सिंह, कमलेश पाल, किताबश्री, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed