फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The crossing gate was not closed, the train stood for half an hour

Kannauj News: क्रॉसिंग का फाटक नहीं बंद हुआ, आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

Fri, 22 Mar 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The crossing gate was not closed, the train stood for half an hour
गुरसहायगंज। तकनीकी खराबी के चलते पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद नहीं हो सका। इस कारण क्रॉसिंग से वाहन निकलते रहे और कानपुर से कासगंज जा रही एक्सप्रेस आधे घंटे आउटर पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को रोका और ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन निकलने तक क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


दोपहर 1.30 बजे कानपुर के अनवरगंज से कासगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 15037 के आने की सूचना मिली। पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर तैनात प्वाइंट मैन बृजेश सिंह ने फाटक बंद करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह बंद नहीं हुआ। काफी प्रयास के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक मनोज अवस्थी को दी। इस बीच ट्रेन आने से उसे आउटर पर ही रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने कर्मचारियों को भेजकर रेलवे फाटक को ठीक कराने का प्रयास किया, पर दुरुस्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने अस्थाई पाइप लगाकर ट्रेन को निकाला। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की भीड़ लग गई और जाम लग गया। ट्रेन के आउटर पर खड़े रहने से यात्री परेशान नजर आए। वहीं रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोग भी परेशान नजर आए। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि फाटक में तकनीकी खराबी आ जाने से समस्या उत्पन्न हुई और 20 मिनट तक ट्रेन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed