फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The connection was cut defaulters campaign launched

बकाएदारों के कनेक्शन काटो अभियान हुआ शुरू

Wed, 25 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 25 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The connection was cut defaulters campaign launched

विद्युत विभाग ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने का

विज्ञापन
अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही घरों, दुकानों के अंदर लगे मीटर बाहर लगवाए जा रहे हैं।

अधिशासी अभियंता आरएन वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को शहर में कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया। अवर अभियंता रवींद्र बाबू, अवर अभियंता करन सिंह, डिशकनेक्शन टीम लीडर रोहित, अजय कुमार, राजीव यादव, सुपरवाइजर गिरंद सिंह, लाइनमैन कैलाश, दुर्गेश, दीपू ने सौरिख तिराहे के पास 10 हार्सपावर कनेक्शन सहित रिलाएंस के दो टावरों के कनेक्शन बकाया जमा नहीं करने पर काट दिए।

इसके अलावा मोहल्ला इंदिरानगर और बजरिया में 15 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और जिन उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों में मीटर अंदर लगे थे, वह हटवाकर नए इलेक्ट्रानिक मीटर बाहर लगवाए गए। इस बाबत एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

जिन उपभोक्ताओं ने नए इलेक्ट्रानिक मीटरों की फीडिंग कंप्यूटर में अब तक नहीं कराई है, वह सीलिंग रिपोर्ट और चालू माह के बिल की फोटोकापी कार्यालय में जमा कर दें। कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल आईडीएफ आ रहे हैं वह कार्यालय आकर संशोधित करा लें। उन्होंने कहा कि इसके लिए कनेक्शन रसीद, मीटर सीलिंग, चालू माह के बिल की फोटोकापी साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed