{"_id":"0f3d6fd9a9f3ac990aa386d40b157fc3","slug":"the-commission-s-complaint-disabled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों की आयोग बनाने की फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों की आयोग बनाने की फरियाद
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
डायट परिसर में हुई भारत विकलांग सेवा संस्थान की बैठक में विकलांगों ने अपने कल्याण के लिए आयोग गठित करने की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन
संस्थान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक हर स्तर की जंग में विकलांग अहम भूमिका निभाते रहे हैं। देश में लगभग दो प्रतिशत की आबादी का आंकड़ा रखने वाले विकलांग आजादी के 67 वर्षों के बाद भी बदतर जिंदगी जीने को विवश हैं।
कहा कि हर राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनैतिक दल विकलांगों के वोट पर प्रदेश व केंद्र की सत्ता का सुख भोगता रहा है, पर उनके हितार्थ आज तक कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने विकलांग आयोग का गठन करने और विकलांगों की पेंशन वृद्धि की मांग की। बताया कि संस्था ने इस वर्ष 14 ट्राई साइकिल और चार वैशाखियां विकलांगों को बांटी हैं। बैठक में सत्यपाल सिंह राठौर, कमलेश यादव, नीलेश, हरीओम, जितेंद्र, सावित्री, शीला, पिंकी, श्याम, बेबी आदि मौजूद थे।