{"_id":"db87e7685b4243ac10c3eaf3a354ae53","slug":"the-child-was-put-to-death-in-the-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में बच्चे को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में बच्चे को उतारा था मौत के घाट
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरियापुर में
विज्ञापन
डेढ़ वर्षीय बालक की हत्या भूमि विवाद के चलते पड़ोसी दंपति ने की थी।
मंगलवार को मामले का खुलासा एसपी ने पुलिस कार्यालय में किया। उन्होंने
मामले का खुलासा कर दंपति को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये
पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
एसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार, गौरियापुर गांव निवासी पृथ्वीराज का डेढ़ वर्षीय पुत्र गोलू छह फरवरी को शाम तीन बजे अपने दरवाजे पर खेल रहा था। तभी अचानक गायब हो गया था। खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। मामले में मृतक के पिता ने थाने में केशराम दोहरे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया।
घटना की जांच गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी संतोष व्यास ने की। इस दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एसपी ने पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी केशराम दोहरे व पृथ्वीराज के मकान के बीच में कुछ आबादी की जमीन पड़ी हुई है। इस जमीन पर कब्जा करने को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था।
इसी विवाद के चलते केशराम की पत्नी सोनी ने मौका पाकर गोलू को अपने घर उठा ले गई। जहां नाक और मुंह बंद कर उसकी हत्या कर दी। शव को गांव के बाहर एक तालाब के किनारे डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद केशराम अपने साले का इलाज कराने का बहाना बनाकर चला गया।
घटना के बाद केशराम की पत्नी सोनी ने गोलू के कमर में बंधी करधनी और चांदी के चूड़े उतारकर रख लिए। इसके बाद गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी, एचसीपी विजय शंकर, सिपाही अतुल कुमार, अवधेश कुमार, महिला सिपाही किरन देवी ने केशराम की पत्नी की तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें रामगंज तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बच्चे के कमर की करधनी, हाय और चूड़े भी घर के कमरे से बरामद कर लिए गए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।