{"_id":"58fe3f384f1c1b9e65c0c834","slug":"the-case-of-the-expulsion-of-the-schoolgirl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के निष्कासित करने का मामला गरमाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के निष्कासित करने का मामला गरमाया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
School
जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में कक्षा नौ की छात्रा को निष्कासित किए जाने का मामला गरमाने लगा है। जिलाधिकारी जगदीश को परिजनों ने मंगलवार को पत्र देकर न्यायोचित जांच कराकर निष्कासन रद्द कराए जाने की मांग की। डीएम ने प्राचार्या को पुनर्विचार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा ने कुछ माह पहले कालेज कैंपस में खुदकुशी का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते जानकारी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराकर बचा लिया गया था। खुदकुशी का प्रयास करने से पहले छात्रा ने आपबीती भी लिखी थी। इस बात की काफी चर्चा रही, लेकिन कालेज प्रशासन इस बात से इनकार करता रहा। कालेज प्रशासन ने छात्रा को घटना के बाद हास्टल से निकाल दिया।
विज्ञापन
हालांकि उसे घर से आकर पेपर दिए जाने की छूट प्रदान कर दी गई। पेपर समाप्त होने के बाद उसका नष्कासन कर दिया गया और टीसी डाक से भेज दी गई। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले में न्याय दिलाए जाने की मांग की। डीएम ने प्राचार्या को पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं। उधर, नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमनलता यादव से जब इस संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने अपना फोन किसी दूसरे को थमा दिया। फिर से मिलाने पर मोबाइल नहीं उठाया।
विज्ञापन