फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body was put on pump performance

पंप पर शव रख किया प्रदर्शन

Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The body was put on pump performance

तीन दिन पहले इंदरगढ़ में पेट्रोल पंप का कैश लेकर जा

विज्ञापन
रहे सेल्समैन की बदमाशों ने बस में गोली मारकर हत्या कर कैश लूट लिया था। शुक्रवार को परिजनों ने सेल्समैन के शव को पेट्रोल पंप पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। भीड़ के प्रदर्शन को देख पेट्रोल पंप कर्मियों के हाथपांव फूल गए।

सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पेट्रोल पंप स्वामी और एसडीएम के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। क्षेत्र के ग्राम नगला टीका निवासी रावेंद्र कुमार पुत्र गजाधर लाल बाथम इंदरगढ़ स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन थे। तीन दिन पहले बुधवार की शाम वह पंप से कैश लेकर वापस लौट रहे थे।

तभी बस के अंदर बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। गुरुवार को सेल्समैन के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उसके शव को घर लेकर आए थे। शुक्रवार की सुबह होते ही परिजन ग्रामीणों की भीड़ के साथ शव को लेकर नगर के पूर्वी बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

यह देख पेट्रोल पंप कर्मियों के हाथपांव फूल गए। उन लोगों ने कामकाज बंद कर मामले की सूचना पेट्रोल पंप स्वामी को दी। कुछ देर बाद पेट्रोल पंप स्वामी सतीशचंद्र चतुर्वेदी व अवधेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उधर भीड़ के हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

भीड़ को देख उन्होंने विशुनगढ़, सौरिख, तालग्राम थाने के फोर्स को भी बुला लिया। हंगामे की जानकारी पर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित भी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इसके बाद पेट्रोल पंप स्वामी और अफसरों ने सेल्समैन के परिजनों से वार्ता की। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े थे।

एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पेट्रोल पंप स्वामी ने भी पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद परिजन माने। इसके बाद वह लोग शव को वहां से उठाकर अंतिम संस्कार को ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed