फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body was found in suspicious circumstances Married

विवाहिता का संदिग्ध हालात में शव मिला

Sat, 07 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 07 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
The body was found in suspicious circumstances Married

थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव नरुइया में घर में

विज्ञापन
अकेली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। इस मामले में विवाहिता के भाई ने बहन की सास द्वारा हत्या करने की आशंका जताई है, वहीं ससुरालियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, नरुइया निवासी दीपू की पत्नी कल्पना (22) शुक्रवार की सुबह अपने घर में छह महीने के बीद राज व सास प्रेमा देवी के साथ घर पर मौजूद थी। पति दीपू अपने पिता संतराम का इलाज कराने सैफई गया था।

सुबह करीब साढ़े नौ कल्पना का शव मृत हालत में आंगन में पड़ा देखा गया। पड़ोसी ने मायके वालों को सूचना दी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छिबरामऊ के गांव कमालपुर निवासी विवाहिता का भाई शिशुपाल व अन्य मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया कि आए दिन ससुराल वाले दहेज में रुपये की मांग करते थे।

कुछ दिन पहले उसने खेत खरीदने के लिए एक लाख 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद फिर रुपये मंगाने लगे। बताया कि इसी बात से नाराज होकर बहन की सास ने जहर खिलाकर उसे मार डाला। वहीं प्रेमा देवी का कहना है कि उसके नाती राज की अंगुली में खेलते समय चोट लग गई थी।

इस पर वह उसे दवा दिलाने चलने लगी। लौटकर आई तो कल्पना का शव आंगन में पड़ा  देखा। इस बाबत विवाहिता के पिता रामसेवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दरोगा एसएन सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा गजेंद्र सिंह, सपा विधानसभा प्रभारी अच्छे खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई।

एसओ इमरान खां का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed