फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body was found in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में ग्रामीण का शव मिला

Sun, 03 May 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 03 May 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
The body was found in mysterious circumstances
घर में सो रहे एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे तक परिजनों को समझाया।
विज्ञापन


गांव इंदुइयागंज निवासी मदनलाल (42) पुत्र नत्थू सिंह शनिवार को गांव में रामविलास की पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब तीन बजे वह वापस घर लौटा और बरामदे में सो गया। रविवार सुबह करीब नौ बजे जब उसकी पत्नी विद्या देवी ने चाय पिलाने के लिए मदनलाल को उठाया तो वह मृत अवस्था में मिले। सूचना पाकर कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल, एसएसआई राघवन सिंह, नौरंगपुर चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने जब शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीण व परिजन भड़क गए। मृतक की पत्नी विद्या देवी और भाई गिरंद सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर मदनलाल की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि रामविलास की पुत्री के विवाह के दौरान मदनलाल से तीन लोगों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक का पुत्र जयपुर में है। परिजन उसके आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक शव घर पर ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed