फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body found three days ago was identified

Kannauj News: तीन दिन पहले मिले शव की हुई शिनाख्त

Thu, 01 May 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The body found three days ago was identified
सौरिख। सकरावा रोड पर सोमवार शाम को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त करते हुए पुत्रों ने हत्या की आशंका जताई है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



सौरिख-सकरावा रोड पर सोमवार शाम को कृष्णा होटल के आगे बरसाती नाले में मिले शव की शिनाख्त सकरावा के ग्राम कांकरपुर निवासी आकाश ने पिता संजय दुबे (48) के रूप में की। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे किसी का फोन आने पर पिता घर से निकले थे, तब से वह लापता थे। जानकारी करने पर पता चला कि गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सकरावा से सवारियां लेकर सौरिख जा रहा था। उसके साथ वह नहर पुल से ई-रिक्शा पर सवार होकर बरसाती नाले के पास उतरे थे। बरसाती नाले की पुलिया के नीचे उनका शव सोमवार शाम को मिला था। पुत्र ने बताया कि मां की मौत के बाद पिता घर पर अकेले रहते थे। उन्होंने पिता की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन



इनसेट...

पत्नी की मौत के बाद अकेले रह रहे थे संजय

कांकरपुर निवासी संजय दुबे की एक बेटी पारुल (26) वर्ष और दो बेटे आकाश (22) और अनुराग (19) हैं। पत्नी की पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटी पारुल और बड़े बेटे आकाश की शादी हो चुकी है। वह बाहर रहते हैं। संजय घर पर अकेले रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed