{"_id":"175730ce4f09e3a8019b1a01e54ffa75","slug":"the-board-of-trade-of-the-movement-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
एक रात में दो सर्राफा दुकानों समेत छह दुकानों पर
विज्ञापन
हुई चोरी मामले में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की
मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिला महामंत्री राजीव दुबे रोष जताते हुए कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। पिछले माह भी नगर में एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़े गए थे और बुधवार की रात भी चोरों ने छह दुकानों को निशाना बनाया है। कोतवाली पुलिस हर बार गश्त बढ़ाने का दावा करती है।
इसके बावजूद भी चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा न किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उधर, क्षत्रिय स्वर्णकार युवा सभा ने भी चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष बंटी वर्मा ने कहा कि यदि घटनाओं का खुलासा न हुआ तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। बैठक में महामंत्री लालू वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सप्पी वर्मा, पंकज वर्मा, सुभाष वर्मा, सुनील वर्मा, सिंपल सोनी, विकास वर्मा आदि मौजूद थे।