{"_id":"e9f65abcfbea12fe9d35bff4ae7d8479","slug":"the-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता रैली निकाली गई
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में शुक्रवार को एनसीसी
विज्ञापन
डे के मौके पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को
धूम्रपान व नशा के लिए आगाह करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता
अभियान के तहत कैडेटों ने साफ-सफाई करके श्रमदान भी किया।
एनसीसी डे के मौके पर कैडेटों ने रैली निकालकर युवाओं को नशाखोरी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। कैडेटों ने अपने हाथों में श्लोगन लिखी हुई तख्तियों के जरिए लोगों को धूम्रपान न करने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा कालेज परिसर में साफ-सफाई करके श्रमदान किया।
लोगों से आह्वान किया कि भारतवर्ष में तमाम बीमारियां लोगों के जगह-जगह गंदगी फैलाने की वजह से जन्म ले रही हैं। अपने आसपास के स्वच्छ रखकर तमाम बीमारियों को जड़ से समाप्त करते हुए गरीबों की मदद की जा सकती है। कहा कि समाज में कुछ ऐसे भी गरीब हैं, जो कि बीमारी का इलाज नहीं करा सकते हैं।
इस कारण स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके उनकी सहायता करें। लेफ्टीनेंट दिव्या शर्मा ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित, प्रेरित, संगठित करना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील सक्सेना, कैडेट आकांक्षा अवस्थी, प्रियंका त्रिपाठी, सुनीता दुबे, अनामिका दोहरे, अनुष्का, पूजा, रितु, स्मृति, नेहा आदि मौजूद थे।