{"_id":"57a38e0f4f1c1b6f152bb5aa","slug":"the-agreement-between-the-administration-and-college-students-planning-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रशासन और छात्रों के बीच समझौते की जुगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज प्रशासन और छात्रों के बीच समझौते की जुगत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसएम कालेज में प्रवेश समस्या पर तीन दिन पहले छात्रों और कालेज प्रशासन के बीच हुए टकराव को हल करने के लिए जिला प्रशासन बीच का रास्ता खोजने में जुट गया है। पुराने छात्र नेताओं से संपर्क साधकर इस मामले को सुलझाने का प्रयास तेज हो गया है। पुलिस ने भी दोनों पक्षों की तहरीरों को तो रख लिया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गुरुवार को महाविद्यालय पहुंचे कुछ छात्र-छात्राएं ताला लटकता देखकर बैरंग लौट गए।
विदित हो कि प्रवेश समस्या को लेकर छात्र नेता काफी दिनों से आंदोलित थे, लेकिन पुलिस ने इस मामले को काफी हल्के में लिया। इसके बाद मामला तोड़फोड़ व मारपीट में तब्दील हो गया। इसके बाद प्राचार्य ने महाविद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद करते हुए पांच आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी। वहीं छात्रों ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले को भांपते हुए अभी तक किसी भी पक्ष की रिपोर्ट नहीं लिखी है।
सभी को मामले में कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया जा रहा है। गुरुवार को भी महामंत्री सोमू सैनी, तौसीफ कुरैशी, राज यादव सहित अन्य छात्रों जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेड रेस्ट पर रहे। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि दोनों पक्षों के बीच सुलह कराए जाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
जल्द ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा। पीएसएम कालेज में बीए प्रथम वर्ष व एमए की कक्षाओं का संचालन तीन अगस्त से शुरू होना था, लेकिन कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। प्राचार्य सुनीति मिश्रा ने कहा कि इस बार जब तक सुरक्षा का पूरा भरोसा नहीं मिलेगा महाविद्यालय नहीं खुलेगा।