फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   thandh

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, आज से कोहरा

Wed, 12 Jan 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
thandh
thandh - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पछुआ हवाओं के चलने से बुधवार को गलन बढ़ गई। सुबह शाम पाला गिरने से लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। घरों व बाजारों में अलाव जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास करते लोग दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार से घना कोहरा छाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में पछुआ हवाओं के चलते से सर्दी बढ़ गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह पाला गिरने से मौसम बेहद सर्द रहा। ठिठुरन से बचने के लिए अधिकांश लोगों ने घरों बाहर निकलने में परहेज किया। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि पछुआ हवाएं चलने से गुरुवार सुबह घना कोहरा छाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलेगी, लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहेगी। कोहरे में सुबह और शाम वाहनों की लाइट जलाकर सफर करें। जबकि पाले से पौध को बचाने के लिए शाम को उस पर पन्नी तानने के साथ हल्की धुआं करें। इससे सब्जियों की पौध में नुकसान रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed