{"_id":"53b03647b153d842de50c22d722de68c","slug":"tet-exam-today-at-two-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर आज टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर आज टीईटी परीक्षा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
टीईटी की मंगलवार को होने वाली परीक्षा दो इंटर कालेज
विज्ञापन
में कराई जाएगी, जिसमें एक कालेज में 2,400 और दूसरे कालेज में 1200
अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
नगर के हीरालाल वीएन इंटर कालेज और जेडी जनता इंटर कालेज को टीईटी परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। हीरालाल के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को दो पारियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पारी में सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक 1200 अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर की और द्वितीय पारी में दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक प्राथमिक स्तर के 1200 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा में बैठने को कालेज के 33 कमरों में सिटिंग प्लान कराया गया है। इसके लिए 90 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 55 कक्ष निरीक्षक गैर स्कूलों जैसे ऋषिभूमि इंटर कालेज सौरिख, बाबा हरीपुर कालेज कसावा, डालचंद्र कालेज लुखरिहा, अनवरी बेगम जूनियर हाईस्कूल, प्रभात दुबे गर्ल्स इंटर कालेज के साथ परिषदीय स्कूलों के टीचरों को कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाया गया है।
सहायक परीक्षा प्रभारी राधाबल्लभ मिश्रा ने बताया कि सोमवार को पर्यवेक्षक अपर तहसीलदार धीरज श्रीवास्तव की मौजूदगी में कक्ष निरीक्षकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें उन्हें परीक्षा के संबंध में निर्देश दिए गए। उधर, जेडी जनता इंटर कालेज के प्रिंसिपल यशपाल सिंह ने बताया कि उनके यहां दोनों पारियों में 600-600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
इसके लिए कालेज के 20 कमरों में सिटिंग प्लान कराया गया है। कालेज के टीचरों के अलावा अन्य स्कूलों के टीचरों को भी कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। इस केंद्र का पर्यवेक्षक नलकूप विभाग के एक्सईएन एसके त्रिवेदी को बनाया गया है। सोमवार को उन्होंने केंद्र का निरीक्षण भी किया।