फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Terrible scene of accident was captured in CCTV, people trembled when the footage surfaced

Kannauj News: सीसीटीवी में कैद हुआ था हादसे का भयानक मंजर, फुटेज सामने आया तो कांपे लोग

Thu, 01 Jun 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Terrible scene of accident was captured in CCTV, people trembled when the footage surfaced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। तिर्वा रोड पर भुगैतापुर गांव के पास डंपर और ऑटो-रिक्शा में हुआ हादसा वहां स्थित आशीर्वाद कोल्ड स्टोर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। अब उसका फूटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि टायर फटते ही डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को फांदकर दूसरी लेन में पहुंच गया था। इसी दौरान सवारियों को लेकर जा रहे ऑटो को रौंदता हुआ सड़क के नीचे उतर गया था।

दरअसल बुधवार को कन्नौज से तिर्वा जाते समय तेज रफ्तार डंपर भुगैतापुर गांव स्थित आशीर्वाद कोल्ड स्टोर के पास अचानक टायर फट गया था। इससे डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को फांदता हुआ सड़क की दूसरी ओर चला गया था। ठीक उसी समय तिर्वा से कन्नौज आ रहे ऑटो रिक्शा को रौंदता हुआ डंपर सड़क से नीचे उतर गया था। हादसे में सदर कोतवाली के हाजीगंज मोहल्ला निवासी रोशन बानो (45) पत्नी नादिर व औरैया के बेला थाना क्षेत्र के मल्होसी गांव निवासी सतीश कुमार (42) की मौत हो गई थी। दूसरे जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तिर्वा कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि किसी पक्ष ने इसकी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed