{"_id":"57488e5b4f1c1ba22c693033","slug":"tenpon-reversal-woman-killed-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" टेंपों पलटने से महिला की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपों पलटने से महिला की मौत, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
Updated Fri, 27 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिकपुर ( कन्नौज)। सिंहपुर-मलिक पुर मार्ग पर रायपुर गांव के पास यात्रियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर-मलिकपुर मार्ग पर दर्जनों टेंपों डग्गामारी कर रहे है। शुक्रवार को 11 बजे के करीब एक दर्जन यात्रियों को लेकर टेंपों मलिकपुर आ रहा था। रायपुर गांव के पास खड्ड में पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी पूनम (28) पत्नी अरविंद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी चार माह की पुत्री बिट्टी व आठ वर्ष की पुत्री सुहागनी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा बढ़ौरा कोतवाली गुरसहायगंज निवासी विश्राम (25) पुत्र वेदराम, झूसी नागर गुरसहायगंज निवासी मुन्नी देवी (65) पत्नी श्रीकृष्ण व इसी गांव की सरस्वती (8) वर्ष के अलावा सुलखामऊ थाना अरबल जनपद हरदोई निवासी कौशलेंद्र सिंह (25) पुत्र अवधेश सिंह, जरौली थाना बिचवां जनपद हरदोई निवासी अमर सिंह (50) पुत्र शैतान सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों ने बताया कि टेंपों पर सवारियां दर्जनभर से ज्यादा थीं। इस वजह से खड्ड में जाते ही पलट गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन