{"_id":"680a7b402bb2f2358d062807","slug":"temperatures-cross-40-degrees-celsius-scorching-sun-scorches-people-kannauj-news-c-214-1-knj1006-129051-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार, तपती धूप ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार, तपती धूप ने झुलसाया
विज्ञापन
कन्नौज। अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह सभी को तपा रहा है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.4 का आकड़ा पार कर गया। तपती धूप लोगों को झुलसाती रही। गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
सुबह से ही तेज धूप ने तापमान को बढ़ाना शुरू कर दिया और दोपहर तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप के कारण खुले में खड़ा होना भी मुश्किल हो गया।
पूरे दिन लोग गर्म हवा के थपेड़ों को सहन करते रहे। दोपहर होने से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गुरसहायगंज से कन्नौज जाने वाली सड़क समेत अन्य सड़कों पर सन्नाटा दिखा। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह तरह के जतन भी करते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक गर्मी से अभी राहत न मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ.अमरेंद्र कुमार का कहना है कि अप्रैल माह में इस समय न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में मौसम और भी गर्म रहेगा। साथ ही साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।