फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tele Manas app will solve the problems of mental patients

Kannauj News: टेली मानस एप दूर करेगा मानसिक रोगियों की परेशानी

Sat, 23 Aug 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tele Manas app will solve the problems of mental patients
कन्नौज। मानसिक रोगियों को जानकारी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। मानसिक रोगियों को अब अस्पताल की दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी। रोगियों के लिए टेली मानस एप शुक्रवार को लांच किया गया है। एप में बताए गए तरीकाें को अपनाकर मानसिक रोगी को उबार सकते हैं। टोल फ्री नंबर से डॉक्टर से बातचीत करके मरीज काउंसिलिंग और बीमारी से संबंधित दवाई के बारे में पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


टेली मानस एप में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई नए तरीकों को बताया गया है। इसमें बच्चे, किशोर, महिला, बुजुर्ग के लिए अलग-अलग सुझाव है। मानिसक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए क्या करना है। इस बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। लक्षणों के आधार पर खुद का आंकलन कर सकते हैं कि आप मानसिक रूप से स्वस्थ हैं या नहीं। नौकरी करते समय सीनियर व उच्चाधिकारी द्वारा परेशान करना। इससे नौकरी छोड़ने की नौबत आना, युवाओं में परीक्षा को लेकर समस्या संबंधी कई कहानियां हैं। इसमें लोगों ने टेली मानस हेल्प लाइन पर फोन करके अपनी समस्या का निराकरण काउंसिलिंग के जरिए कराया है।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर से आप अपने राज्य के अस्पताल के काउंसलर से बात कर सकते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर के मानसिक अस्पताल में टेली मानस काउंसलिंग सेंटर है। टोल फ्री नंबर 14416 पर फोन कर अपनी मानसिक समस्या के बारे में बात कर काउंसिलिंग करा सकते है। इसमें डॉक्टर काउंसलिंग करने के साथ आपको बीमारी के लिए दवाई व अन्य सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed