फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teen maah baad maan bolee...betee kee nahin thee laash

तीन माह बाद मां बोली...बेटी की नहीं थी लाश

Tue, 24 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
teen maah baad maan bolee...betee kee nahin thee laash
कन्नौज। रेखा हत्याकांड तीन माह बाद फिर सुर्खियों में आ गया है। रेखा की मां ने बेटी की लाश न होने की बात कही है। शिकायत पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने डीएनए मिलान के लिए जिला अस्पताल में सैंपल सुरक्षित कराया है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ठठिया थानाक्षेत्र के गांव गौरनपुर्वा खैरनगर निवासी 22 वर्षीय रेखा यादव पुत्री अखिलेश का पड़ोस के गांव धौरारा में रहने वाले रिश्तेदार अमित यादव से प्रेम-प्रसंग चलता था। रेखा अमित के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिजन शादी के खिलाफ थे। मार्च 2019 में रेखा अमित के साथ कहीं चली गई। एक मई को पुलिस ने अमित और रेखा को थाने में बुलाया था। इसके बाद रेखा को पुलिस ने भखरौली में रहने वाले चाचा अवधेश यादव के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

चार मई को दामाद गिरीश निवासी नया नगला मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद के साथ मिलकर चाचा अवधेश ने गला दबाकर रेखा की हत्या कर शव जंगल में दफना दिया था। रेखा से संपर्क टूटने के बाद अमित ने अवधेश और अखिलेश से पूछताछ की। इन लोगों ने उसी पर रेखा को गायब करने का आरोप लगा दिया। हाईकोर्ट में अपील के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा अवधेश की निशानदेही पर रेखा का जंगल में नाले में दफन शव बरामद कराया था। हाल में रेखा की मां कुसुमा देवी ने शव उसका का न होने की शिकायत की थी। इससे मंगलवार को क्राइम ब्रांच के एसआई उदयवीर ने मिलान के लिए जिला अस्पताल में कुसुमा देवी का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया है। फिलहाल इस मामले के सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed