फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teen bajat pesh hone ke baad bhee adhoore pade vikaas kaary-akhilesh yaadav

तीन बजट पेश होने के बाद भी अधूरे पड़े विकास कार्य-अखिलेश यादव

Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
teen bajat pesh hone ke baad bhee adhoore pade vikaas kaary-akhilesh yaadav
एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं से वार्ता करते अखिलेश यादव। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। तीन बजट सत्र समाप्त होने के बाद भी कन्नौज में सभी विकास कार्य अधूरे हैं। चौथे बजट में लोगों को विकास में शामिल करने की आशा है। अगर नहीं हुआ तो वह कार्यों का निरीक्षण कर देखेंगे कि आखिरकार केंद्र व प्रदेश सरकार बजट क्यों नही दे रही है।
विज्ञापन

सैफई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ जाने की सूचना पर कई सपा नेता फगुहा भट्ठे के पास एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना काफिला रोक दिया। काफिला रुकते ही सपा नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने कन्नौज में बहुत से विकास कार्य कराए हैं। जनता के हितों को देखते हुए पैरामेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, कैंसर, हृदय रोग संस्थान, आलू मंडी, परफ्यूम पार्क समेत अन्य विकास कार्यों को शुरू कराया था। सरकार जाते ही सभी कार्य रुक गए। तीन बजट पास होने के बाद भी केंद्र व प्रदेश सरकार ने कन्नौज में रुके विकास कार्यों के लिए बजट नहीं दिया। चौथा बजट पेश होने के बाद शायद विकास कार्यों के लिए बजट मिल जाए। अगर फिर भी नहीं मिला तो वह स्वयं अधूरे पडे़ कार्यों का निरीक्षण कर देखेंगे कि आखिर में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बजट क्यों नही दे रही है। वह जनता से बजट मांगने की बात कहेंगे। जनता की मांग पर भी बजट नहीं मिला तो वह जनता से कहेंगे कि जैसा सपा के साथ किया, वैसा ही भाजपा के साथ करें। जनता ने भाजपा को वोट देकर अपना आकलन कर लिया है। जनता ही भाजपा को बता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, कुक्कू चौहान, दीपेंद्र चौहान, रामनरायन बघेल, संजू कटियार समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed