{"_id":"5f2ed9808ebc3e3cf26905ac","slug":"teacher-ki-maut-37-postive-kannauj-news-knp575792795","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से शिक्षक की मौत, 37 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से शिक्षक की मौत, 37 पॉजिटिव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/गुरसहायगंज। बुखार से पीड़ित गुरसहायगंज के शिक्षक की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई, परिजनों ने शव घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके अलावा केजीएमयू लखनऊ से 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें शहर के मोहल्ला कटरा बहादुर के 17 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 1083 पहुंच गई है। इसमें 792 लोग ठीक हो चुके हैं और 283 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से नौ लोगों की जान भी जा चुकी है। हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 96 हो गई है।
गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज निवासी ओम बाबू शर्मा (61) जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक थे। तेज बुखार आने पर मंगलवार को परिवार के लोगों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिया गया था। शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों ने शव घर लाकर शनिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह करीब 10 बजे तालग्राम सीएससी प्रभारी डॉक्टर उमेश चंद्र ने फोन पर परिवार के लोगों को ओम बाबू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी। इससे घर और मोहल्ले में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में शिविर लगाकर परिवार के समेत 52 लोगों के सैंपल लिए। संक्रमितों में कन्नौज शहर के आठ मोहल्लों के 29 लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
20 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
शनिवार को 20 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। रिपोर्ट निगेटिव आने पर कोविड अस्पतालों से इन्हें घर भेज दिया गया। जिले में अब तक 792 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
ये निकले संक्रमित
शहर के मोहल्ला कटरा बहादुरपुर में 23 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय अधेड़, 65 वर्षीय वृद्ध, 45 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोर, 40 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 35 महिला, 42 वर्षीय महिला संक्रमित निकले हैं। इसी तरह मोहल्ला कचहरी टोला निवासी 35 वर्षीय युवक, मोहल्ला युसूफपुर भगवान मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती, मोहल्ला काजीपुरा निवासी 23 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय किशोर, सरायमीरा कचहरी रोड निवासी 45 वर्षीय अधेड़, मकरंदनगर निवासी 40 वर्षीय युवक, मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी 29 वर्षीय महिला, सरायप्रयाग निवासी 20 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्धा, 21 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जलालपुर पनवारा निवासी 32 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय किशोर, ठठिया के बेहटा निवासी 55 वर्षीय महिला, छिबरामऊ की आवास विकास कॉलोनी निवासी नौ वर्षीय बालक, सिकंदरपुर के रौरी निवासी 52 वर्षीय महिला, हसेरन के खरकपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, डूडवां बुजुर्ग के 60 वर्षीय वृद्ध और तालग्राम के बरियारपुरवा निवासी 44 वर्षीय अधेड़ को भी कोरोना निकला है।