फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teacher beats student for getting low marks in English

Kannauj News: अंग्रेजी में कम नंबर आने शिक्षक ने छात्र को पीटा

Wed, 05 Mar 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher beats student for getting low marks in English
कन्नौज। अंग्रेजी में कम नंबर आने परबुधवार को शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। अभिवावक ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर प्रधानाचार्य व शिक्षक से जानकारी की।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के चौकी सरायमीरा के मोहल्ला सरायगली निवासी अनुराग मिश्रा का बेटा वरुण शहर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। अंग्रेजी में वरुण के नंबर कम आने पर शिक्षक ने उसके साथ मारपीट कर दी। वरुण के चेहरे पर अंगुलियों के निशान छप गए। जानकारी होने पर परिजन स्कूल में पहुंचे और हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल कपिल दुबे ने इलाके के दरोगा को जांच करने के लिए मौके पर भेजा। पुलिस के सामने शिक्षक के माफी मांगने पर भी परिजन नहीं माने।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर प्रधानाचार्य ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ प्रधानाचार्य की कार्रवाई करने पर परिजन मान गए। उन्होंने तहरीर वापस ले ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र से मारपीट में शिक्षक की गलती थी, उसको निलंबित कर दिया गया है। अभिवावक को भी बच्चे की गलती पर इस तरह हंगामा नहीं करना चाहिए, वह शिक्षक से मारपीट करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed