{"_id":"58445ba34f1c1b8c60a85f91","slug":"tea-when-the-gas-cylinder-fire-five-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच झुलसे
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
झुलसी युवती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमर्दा। रसोई गैस सिलेंडर में चाय बनाते समय आग लग जाने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को औरैया जनपद के बेला में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की सुबह परिजनों ने हादसे की तहरीर उमर्दा चौकी में दी है।
विज्ञापन
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के कस्बा शाहनगर निवासी लईक खां की बहू रहनुमा रविवार की सुबह चाय बनाने के लिए रसोई घर में गई थी। जैसे ही उसने गैस चूल्हा को लाइटर से जलाया, रसोईघर में आग लग गई। रहनुमा की चीख सुन उसकी सास गुड्डी दौड़ पड़ी। रहनुमा को बचाने में गुड्डी भी झुलस गई।
विज्ञापन
इधर रसोईघर से मां और भाभी की आवाज सुन पुत्र छोटू व पुत्री कोमल भी उन्हें आग से निकलने लगे। जिससे वह भी आग की चपेट में आए। चीख पुकार सुन पड़ोसी फरियाद दौड़ पड़ा। सभी को बचाने में फरियाद भी गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने सभी को प्राइवेट वाहन से औरैया के बेला में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर फरियाद की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। परिवार के बाबू खां ने हादसे की जानकारी की लिखित सूचना उमर्दा चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लीकेज सिलेंडर बना हादसे की वजह
उमर्दा। लईक खां अपने पुत्र आरिफ के साथ दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। उनका परिवार शाह नगर में रहता है। घर में गैस खत्म हो जाने पर शनिवार को लईक खां के छोटे भाई बाबू खां बेला की गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर आए थे। बाबू खां ने बताया कि सिलेंडर एजेंसी में ही लीकेज था। जब उसने दूसरा सिलेंडर देने को कहा कि तो एजेंसी कर्मी ने कुछ न होने की बात कह सिलेंडर थमा दिया। बाबू खां कहते हैं कि एजेंसी से लीकेज सिलेंडर न मिला होता तो हादसा टल जाता।