{"_id":"58bc5a094f1c1be25ee7e8de","slug":"tanker-collision-killed-two-friends-rode-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तिखवा निवासी रजत कटियार (21) पुत्र सरमन कटियार गांव के दोस्त आकाश दोहरे (22) पुत्र प्रभात कुमार के साथ मानीमऊ कस्बे बाइक से खरीदारी करने आ रहा था। मानीमऊ के पास तारकोल के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में रजत कटियार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रजत के शव को कब्जे में लेते हुए आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में आकाश की भी मौत हो गई। एक साथ गांव के दो युवकों की मौत से से कोहराम मच गया। हेलमेट न लगाने से रजत के सिर में पीछे की तरफ चोट लगने से मौत हुई, वहीं दोनों युवकों के सीने और पैर में चोट थी।
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा देने घर आया था आकाश
आकाश हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए एक दिन पूर्व ही मुंबई से घर लौटा था। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश के माता-पिता बुजुर्ग हैं। तीन भाइयों और तीन बहनों के पालन पोषण की जिम्मेदारी आकाश पर ही थी। आकाश की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट छा गया।
विज्ञापन