{"_id":"67d1d8087d6ea727990cbb04","slug":"tank-work-stopped-direct-water-supply-in-some-places-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-126917-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टंकी का काम बंद, कहीं पानी की डायरेक्ट सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टंकी का काम बंद, कहीं पानी की डायरेक्ट सप्लाई
Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जल निगम के अफसरों की लापरवाही के कारण कई गांव में टंकी का काम बंद है। कई गांव में टंकी बनने के बाद भी नलकूप से सीधे पानी की सप्लाई की जा रही है। गांवों में पानी की स्पलाई के लिए घटिया पाइप व टोंटी लगाई गई है। गांव की गलियों में पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढे नहीं भरे गए हैं। गांव के प्रधान जलनिगम के आफिस में चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी कोरे आश्वासन दे रहे है। प्रधानमंत्री हर घर नल योजना में होली तक पानी की सप्लाई अब कई गांवों में अब सपना ही बनकर रह गया है। जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि चार माह से बजट नहीं मिला है। नैपालपुर में पानी की जगह पर बालू आ रही है। पानी की सीधी सप्लाई शुरू कर दी गई है। चपुन्ना में सोलर प्लेट व जनरेटर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। बजट आते ही सोलर प्लेट व जनरेटर भेजा जाएगा। एक माह में सभी जगह पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
एक वर्ष बाद भी काम नहीं हुआ पूरा
विकास खंड हसेरन के गांव ऊधमपुर में 291.31 लाख रुपये से टंकी, नलकूप व सोलर सिस्टम लगाकर हर घर में जल पहुंचाने की योजना का शुभारंभ सात जनवरी 2022 को हुआ था। छह जनवरी 2024 को काम पूरा होना था। टंकी बन गई लेकिन गांव में सप्लाई अभी तक शुरू नहीं की गई। ऐसे में गांव के लोग परेशान है। सप्लाई के लिए घटिया पाइप व टोंटी लगाई गई है जबकि पीतल की टोंटी लगाने के आदेश हैं।
बजट नहीं आने से पानी की टंकी का काम अधूरा
ब्लाक उमर्दा के गांव बहसुइया में 314.82 लाख से टंकी व हर घर में जलयोजना के कार्य का शुभारंभ सात जुलाई 2022 को हुआ था। छह जनवरी 2024 को कार्यदायी संस्था को काम पूरा करना था। दो वर्ष बीतने के बाद पानी की टंकी के पिलर ही बन पाए हैं। अभी टंकी का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो हर घर में पानी कब कत पहुंच पाएगा। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर का कहना है कि बजट नहीं मिला है, कहां से काम कराएं।
विज्ञापन
-- -- -
ओवरहेड टैंक अधूरा, नलकूप से सीधी सप्लाई
ब्लाक तालग्राम के गांव नैपालपुर में जलजीवन मिशन के तहत पानी की टंकी व पाइप लाइन डालने के लिए 243.42 लाख रुपये का बजट आवंटित करने की घोषणा की गई थी। जनवरी 2024 में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। यहां पर तीन गांव ककराह, चचियापुर, नैपालपुर की 2529 लोगों को इसका लाभ मिलना है। 443 घरों में कनेक्शन दिए जाना है। यहां नलकूप से सीधे घरों में पानी की सप्लाई की जा रही है, ऐसे में गांव के लोग परेशान हैं।
चोरी हो गए सोलर प्लेट व जनरेटर
ब्लाक हसेरन के गांव चपुन्ना में वर्ष 2022 में 1.25 कराेड़ से टंकी का निर्माण का काम शुरू कराया गया। इसमें चपुन्ना, इंद्रानगर, नगरिया लाल शाह गांव के लोगों को पानी का लाभ मिलना है।टंकी बन गई। छह माह पहले बीस सोलर प्लेट व जेनरेटर चोरी हो गया। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी सोलर प्लेट व जनरेटर नहीं मिला है। इसके चलते नलकूप से सीधे घरों में पानी की सप्लाई दी जा रही है।