फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tank water main pipe line Broken Amolr

अमोलर पानी टंकी की मुख्य पाइप लाइन टूटी

Mon, 08 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Mon, 08 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tank water main pipe line Broken Amolr
मिट्टी लदे डंपर के धंस जाने से अमोलर पानी की टंकी की मुख्य पाइप लाइन फट गई। मुख्य सप्लाई वाल्व में भी खराबी आई है। इसके अलावा डी ज्वाइंट भी टूट गया है। पाइप लाइन के फट जाने से अमोलर व 12 मजरों में बीते चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है। इससे हजारों ग्रामीणों को पानी संकट से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद समाधान न होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


अमोलर निवासी डा. राजेंद्र कुमार, रोहित, श्यामू, जगदीश, प्रदीप, जितेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से एक बूंद भी पानी घरों में नहीं पहुंचा है। लोगों को मजबूर होकर हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, कुछ स्थानों पर हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं।
विज्ञापन


इस कारण सीतापुरवा, कैथनपुरवा, बरियापुरवा, बघेलेपुरवा, बिरियाहार, टिकुरियन, ढिपारा, पंथरा, दलापुरवा, मझइया, विचपुरवा, विशोखरधाम समेत 12 मजरों में पाइप लाइनों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे चौतरफा पानी के लिए हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टंकी के आपरेटर लोकेश कुमार का कहना है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हाइवे निर्माण के लिए एक डंपर गिट्टी लादकर जा रहा था। मुख्य सप्लाई वाल्व के समीप डंपर का पहिया धंस गया, जिससे मेन लाइन का पाइप फट गया। वहीं, अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गड्ढा खोदकर कमी तलाश ली गई है। मैटेरियल की उपलब्धता न हो पाने के कारण मरम्मत में विलंब हो रहा है।


प्रधान प्यारवती का कहना है कि जल निगम को सूचना दे दी गई है। सुपरवाइजर लाल खां ने बताया कि जो पाइप व अन्य सामान टूटा है उसे कानपुर से मंगाना पड़ेगा। इस वजह से समस्या का समाधान हो पाने में तीन-चार दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed