फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Talgram 677 , 227 nominations in Gugrapur

तालग्राम में 677, गुगरापुर में 227 नामांकन

Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Talgram 677 , 227 nominations in Gugrapur

तीसरे चरण में होने वाले ग्राम प्रधान व ग्राम सभा

विज्ञापन
सदस्य पद के लिए तालग्राम व गुगरापुर ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। तालग्राम ब्लाक की 67 ग्राम सभाओं में प्रधान पद के लिए 677 उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए पर्चे भरे। वहीं गुगरापुर ब्लाक में ग्राम प्रधान के 23 पद हैं। इसके सापेक्ष निर्धारित समय तक 227 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

ग्राम सभा सदस्य के 295 पद हैं। इसके सापेक्ष 380 नामांकन पत्र बिके। इसमें से 298 लोगों ने नामांकन कराया। तालग्राम ब्लाक की ग्राम सभा इंदुइयागंज में 26, असौलिया में आठ, गंधौलिया में पांच, भुड़हा में 11, विलंदपुर में आठ, मौरा में 13, लाड़पुर में 17, बरगांवा में 11, सकरहनी में 10, तेरारब्बू में 10।

ज्ञानपुर में 11, ऊंचा में 14, लालपुर में आठ, रजलामऊ में 15, मलिकपुर में 13, अनीभोज में 12, अमोलर में 29, नरमऊ में छह, नेपालपुर में 10, सिंहनापुर में 10, माधौनगर में 13, जुनेदपुर में पांच, खाड़ेदेवर में 10, डुडवाबुजुर्ग में नौ, मझपुरवा में 22, तमियामऊ में 16, रायपुर में 10, अमरौली में आठ, रौरा में नौ, गंगागंज गुरौली में 11।

भैंसियापुर में छह, भवानीसराय में पांच, पुखरांया में नौ, गदौरा में सात, टिकरी कलसान में सात, ताहपुर में नौ, तिलकसराय में सात, सकरवारा बगुलिहाई में सात। पनगवां में 25, रसूलपुर में 10, बिरौली में पांच, तिसौली में 14, सराय प्रयाग में 14, नरुइया में 13, सरायदौलत में नौ, बबरापुर मखदूमपुर में पांच, रौतामई में पांच।

सलेमपुर में 10, चंदपुरा में आठ, मुसाफिरपुर में आठ, जरामऊ अलमापुर में 10, गदनापुर काजी में छह, नेकनामपुर में पांच, ऊमरपुर में छह, तालग्राम देहात में आठ, तेराजाकेट में 11, बिराहिमपुर निजामपुर में पांच, समगुरा बहादुरपुर में नौ, महोना में 10, टड़हा में चार, रोहली में 13, सिलुआपुर में 11, रनवां में नौ, किशनपुर में चार।

बमरौली में नौ, मुंडाला में नौ, अतरौली में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। गुगरापुर में प्रधान पद व सदस्य पद के नामांकन के लिए पूरे दिन मेले जैसा माहौल रहा। ब्लाक जाने वाले रास्तों पर वाहनों व ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। खुफिया तंत्र व पुलिस महकमे ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम परखे।

एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने भी ब्लाक परिसर में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। वहीं नामांकन पत्रों से लेकर नामांकन तक बीडीओ गिरीश चंद्र दुबे, आरओ अशोक शर्मा, एआरओ रामकिशोर मिश्रा, सचिव अश्वनी कुमार, संतोष कुमार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

मौजमपुर चौकी पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना बहाना पड़ा। उधर, चुनाव से पहले ही महिलाएं घूंघट के आड़ में नजर आईं। प्रधान पद के नामांकन के दौरान पहुंची गांव की ज्यादातर उम्मीदवार घूंघट किए रहीं। कई महिलाओं ने एक कोने में बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करती रहीं। उनकी जगह उनके परिजन लाइन में लगे।

आचार संहिता का पालन कराने के दौरान पुलिस के पसीने छूट गए। गुगरापुर विकास खंड में प्रधान के पद के दौरान सोमवार को 120 प्रधानों के व सदस्यों के नामांकन के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रत्याशियों के साथ समर्थक नाचते गाते हुए आए। समर्थकों को ब्लाक परिसर से 200 मीटर दूर रोक दिया गया।

इसे लेकर कई बार नोकझोंक हुई। ग्राम सभा गुगरापुर बांगर में 21, गढ़ियाबलीदादपुर में छह, सौंसरापुर में 12, बारामऊ बांगर में नौ, इस्माइलपुर डिगन में सात, गौरीबांगर में 12, अलीपुर जलेसर में चार, चचासंडा में नौ, मोहनपुर रतनपुर में नौ, चांदापुर बांगर में आठ, बरकागांव में सात, राजूपुर में दस, कुसुमखोर में 20, इब्राहिमपुर में दस, माछा में तीन, मनोरथपुर में सात, कछियापुर में तीन, चियासर में 16, भंवरगाड़ा में 21, फराहरन में 10, गोसाईंदासपुर में 10, अकबरपुर में 10, गुनाहा में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed