{"_id":"03d2c77f6ffe1c8582df0fa41630f86b","slug":"talented-people-of-kannauj-got-prize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज की प्रतिभाओं को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला कन्नौज।
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में बुधवार को कान्यकुब्ज शिक्षा एवं सम्मान सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विविध विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्यारह लोगों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समारोह में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि स्पर्धा से तमाम प्रतिभाएं समाज में आगे आती हैं। पुलिस अधीक्षक एके जैन ने कहा कि किताबी ज्ञान हासिल करना शिक्षा नहीं है।
विज्ञापन
शिक्षा वह है जो अच्छा नागरिक बनाएं। समाज के प्रति चिंतक बनाए। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव ने सम्मान को गर्व से जोड़ा। कहा कि सम्मान छोटा या बड़ा नहीं होता।
विज्ञापन
इससे युवा वर्ग को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये शहर व ग्रामीणांचल की प्रतिभाओं को निखरने का मौका प्राप्त होगा।
समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने युवाओं को सोच बदलने की आवश्यकता बताई। वहीं सदर विधायक अनिल दोहरे ने शिक्षित समाज को उन्नति का द्योतक बताया।
अधिकारियों ने विविध विधाओं के लिए चयनित 11 लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों का शील्ड देकर स्वागत किया गया।
वहीं नवोदय विद्यालय के तेजपास शर्मा की पुस्तक मैं अवधपुरी में मथुरा हूं का विमोचन किया गया। आल्हा गायक रामशंकर ने कार्यक्रम के दौरान गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौके पर उच्च शिक्षा बोर्ड में सदस्य डा. आरबी चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, प्राचार्य ओपी शर्मा, अनुराग मिश्रा, ललित मेहरोत्रा, दिवारीलाल कुशवाहा, अरविंद कनौजिया मौजूद रहे।
इन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
1- गोताखोरी में मेंहदीपुर निवासी रामरतन उर्फ पक्के
2- कन्नौज शहर निवासी श्रेष्ठ हिंदी कवि रचनाकर डा. जीवन शुक्ला
3- छिबरामऊ के भौराजपुर निवासी जितेंद्र सिंह को खेलकूद में
4- महिला आंदोलन में विशेष भूमिका तिर्वा निवासी कंचन कनौजिया
5- प्रसिद्ध आल्हा गायक संग्राम सिंह
6- फ्री स्टाइल रेसलिंग मास्टर तिर्वा निवासी पियूष अवस्थी
7- छिबरामऊ साहित्यकार अखिलेश कुमार
8- शिक्षा क्षेत्र में भागेदारी आवेश राजपूत
9- कुश्ती में राम सिंह यादव
10 - कन्नौज निवासी विचित्र वीणा वादक किशन चंद्र गुप्ता
11- चिकित्सा क्षेत्र में एआई अंसारी