फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Taking a dip in the Ganges on Ashadhi Guru Purnima

आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई डुबकी

Sun, 25 Jul 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Taking a dip in the Ganges on Ashadhi Guru Purnima
मेहंदी घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/मानीमऊ। आषाढ़ी की गुरु पूर्णिमा पर जिला प्रशासन की रोक पर आस्था भारी पड़ी। जगह-जगह रोक के बाद भी लोग भारी संख्या में गंगा स्नान करने पहुंचे। किसी ने एकांत तो कइयों ने गंगा घाट पर डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

देर रात तक जिला प्रशासन ने किसी भी श्रद्धालु को घाट पर नहीं जाने दिया। सभी रास्तों को सील कर दिया था। गंगा घाट पर पहुंचने वालों को पुलिस ने वापस कर दिया। दो बजे रात को पुलिस भीड़ को रोक नहीं सकी। भीड़ बढ़ी और लोगों ने गंगा में स्नान किया। मेहंदी घाट पर रात में जालौन, औरैया, कानपुर देहात, इटावा, हमीरपुर, सीतापुर, हरदोई जिले के लोग सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए थे। भीड़ देख जिले के आलाधिकारियों ने गंगा घाट खाली करा दिया। बसों, ट्रक, छोटे वाहनों का रेला शुरू हुआ तो जिला प्रशासन गंगा स्नान करने वालों को रोकने में असहाय हो गया। हरदोई मोड़ से मानीमऊ गंगा घाट तक जाम लग गया। यह शनिवार की देर शाम तक चलता रहा। पुलिस की रोक के बाद भी लोगों ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

पुल की पटरी पर सो गए स्नान करने आने वाले
मानीमऊ। गंगा स्नान करने आने वाले कई लोगों ने पुल की पटरी पर रात बिताई। प्रशासन ने देर शाम से घाट पर जाने पर रोक लगा दी थी। देर रात दूसरे जिले के लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। कुछ गंगा पुल की पटरी पर लेट गए। इन्होंने सुबह स्नान किया। कुछ ने घाट पर बने कमरों के पीछे छिप कर रात गुजारी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे युवक को बचाया
मानीमऊ। ददौरा खुर्द गांव के आधा दर्जन युवक कुर्सी पर आराम कर रहे पुलिस वालों को धता बताकर मेहंदी घाट पुल पार गंगा स्नान करने पहुंच गए। मानसिंह का 20 वर्षीय पुत्र जयचंद्र गंगा स्नान करते समय डूबने लगा। घाट पर स्नान कर रहे और पुल पर खड़े लोग शोर मचाने लगे। तभी जयचंद्र के साथियों ने हिम्मत दिखाते हुए पुल के नीचे गहरे पानी में जाने से बचा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed