{"_id":"579b9d8b4f1c1bc06121fd59","slug":"taken-from-the-car-out-of-sight","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से लिया बाहर का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से लिया बाहर का नजारा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बोगी के अंदर बैठे रेलवे डीआरएम निखिल पांडे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर रेलवे मंडल के डीआरएम शुक्रवार को कन्नौज रेलवे स्टेशन तो पहुंचे, लेकिन प्लेटफार्म पर उतर कर उन्होंने कोई भी निरीक्षण नहीं किया। उनके आने की सूचना पर गुरुवार देर शाम से ही रेलवे स्टेशन का रंग-रोगन होने लगा, व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गईं। आरपीएफ बल भी सुबह से ही तैनात रहा। शुक्रवार को फर्रुखाबाद की ओर से आने वाली 05305 एक्सप्रेस की अंतिम बोगी के पीछे रेलवे क ी वीआईपी सुविधाओं से लैस बोगी जुड़ी हुई थी।
इसमें पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के डीआरएम निखिल पांडे अपनी टीम के साथ मौजूद थे। शुक्रवार को कन्नौज स्टेशन का दौरा होना था , जिसके चलते गुरुवार देर शाम से ही रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया था। सुबह से ही स्टेशन परिसर में लगे पंखो से लेकर सभी फर्नीचरों की सफाई में कई सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी भी लगे हुए थे। स्टेशन प्लेटफार्म पर लगी सभी सीटों का रंग रोगन कर दिया गया।
इसके साथ ही आरपीएफ निरीक्षक एमके सिंह, उपनिरीक्षक संजय राय व प्रशांत यादव सुबह से ही पूरी टीम के साथ प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले रहे। लेकिन, गाड़ी संख्या 05306 से आते समय भी वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। दोनो ही समय वह गाड़ी के अंदर बैठे-बैठे ही खिड़की से ही स्टेशन परिसर का नजारा देखते रहे। ऐसे में उनके वापस फर्रुखाबाद की ओर चले जाने के बाद स्थानीय सभी रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।