फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tahrir lekar gaye beo ko thane se laotaya

तहरीर लेकर गए बीईओ को थाने से लौटाया

Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
tahrir lekar gaye beo ko thane se laotaya
आरोपी जसवंत। - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। विभव की डिग्री पर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले जसवंत पर मुकदमा दर्ज करने में पेंच फंस गया है। थाने गए बीईओ को थानाध्यक्ष ने ये कहकर लौटा दिया कि रोज नया मामला सामने आ रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सभी मामले की एक रिपोर्ट लिखी जाएगी। जांच क्राइम ब्रांच करेगी ताकि धोखाधड़ी कर नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर सामूहिक रूप से कार्रवाई की जा सके।
रामपुर बरौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात जसंवत विभव की डिग्री पर नौकरी कर रहा था। अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने पर मैनपुरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी कासगंज सुशील घुले ने पत्रभेज बीएसए को इसकी जानकारी दी थी। बीएसए ने जसवंत को बर्खास्त कर वेतन व अन्य मदों की रिकवरी के आदेश के साथ बीईओ हसेरन जयसिंह को जसवंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश भी दिए थे। चार दिन बाद भ्ज्ञी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बीईओ जय सिंह ने बताया कि वह थाने में गए थे, थानाध्यक्ष ने अभिलेखों में कमी बताकर उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बीएसए को दे दी गई। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि अनामिका प्रकरण पूृरे प्रदेश में चल रहा है। अगर सही ढंग से सत्यापन करने पर कई फर्जी शिक्षक निकल सकते हैं इसलिए सामूहिक रिपोर्ट दर्ज कर क्राइम ब्रांच को जांच दी जा सकती है। बीईओ जो तहरीर के साथ जो प्रपत्र लाए थे उनमें कमी थी। उन्हें सही प्रपत्र देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम करेंगी 5636 शिक्षकों की जांच
शासन के आदेश पर डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने जिले के स्कूलों में तैनात शिक्षकों के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें एडीएम गजेंद्र कुमार को अध्यक्ष, बीएसए को सह सचिव व एएसपी विनोद कुमार को सचिव बनाया गया है। इस सत्यापन में 5636 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अभिलेख चेक किए जाएंगे। इसका बोर्ड व पुलिस से सत्यापन कराया जाएगा। गड़बड़ी पर आरोपी पर कार्रवाई होगी।

30 जून तक करें आवेदन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए 30 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी बीएसए केेक ओझा ने दी। बताया राज्य पुरस्कार के लिए अधिक से अधिक शिक्षक आवेदन करें।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed