फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Symbol candidates assigned

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Sat, 28 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Symbol candidates assigned

तीसरे चरण के लिए तालग्राम ब्लाक में 67 ग्राम प्रधान

विज्ञापन
के पद के लिए 637 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं 865 सदस्य पद में 530 सदस्य निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। 74 वार्ड रिक्त रहेंगे। 261 वार्डों में चुनाव के लिए 611 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनको शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

इस दौरान पूरे दिन ब्लाक परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। ज्ञात हो कि 67 ग्राम पंचायत वाले ब्लाक में 683 लोगों ने नामांकन कराए थे। इसमें से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जसवंत सिंह यादव की पत्नी राम सोली का अनीभोज से प्रधान पद का नामांकन निरस्त हो गया था। अब जसवंत सिंह खुद चुनाव मैदान में रहेंगे।

नाम वापसी के दिन प्रधान पद के लिए 45 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। इस तरह अब 637 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। अमोलर ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 29 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि किशनपुर, गंधौलिया, टड़हा में तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

ग्राम पनगवां में 25 एवं इंदुइयागंज में 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। छिबरामऊ के विधायक अरविंद सिंह यादव के पैतृक गांव बिराहिमपुर निजामपुर में उनकी चाची के खिलाफ तीन अन्य प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। प्रतीक चिन्ह लेने के बाद उम्मीदवारों के ब्लाक से बाहर निकलने के दौरान जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रचार सामग्री बेंचने वाली दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed