{"_id":"67d0811bb8a1d04ae90232ff","slug":"sunny-hassan-won-bronze-medal-in-100-meter-race-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126879-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 100 मीटर दौड़ में सनी हसन ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 100 मीटर दौड़ में सनी हसन ने जीता कांस्य पदक
Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नगर की छात्रा सनी हसन ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य मेडल हासिल किया। प्रदेश में नगर का नाम रोशन करने वाली छात्रा का नगर आगमन पर विधायक अर्चना पांडेय तथा चेयरमैन मनोज दुबे ने स्वागत कर कहा कि नगर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विधायक ने कहा कि छिबरामऊ में स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एकेडमी के कोच अमित राजपूत के सराहनीय प्रयास से छिबरामऊ की छात्रा ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। चेयरमैन ने कहा कि नगर की बालिकाएं भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालकों के बराबर ही लगातार प्रदेश में नाम रोशन कर रहीं हैं। इस दौरान छिबरामऊ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एकेडमी के सीनियर कोच राजेंद्र शाक्य, हर्षित यादव, एनआईएस एथलेटिक्स कोच अमित राजपूत को भी सम्मानित किया गया।