फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sunita will come to government on government expenditure

सरकारी खर्चे पर ससुराल आएगी सुनीता

Fri, 09 Mar 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 09 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sunita will come to government on government expenditure
दिनेश के घर के बाहर शौचालय निर्माण के लिए खोदा जाता गड्ढा। - फोटो : amar ujala
कानपुर नगर निगम की ओर से सुनीता को माड्यूलर टॉयलेट देने की घोषणा पर कन्नौज प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। अब प्रशासन उसे मायके से ससुराल सरकारी खर्चे पर विदा कराकर लाएगा। उसके घर में जल्द ही शौचालय भी बनवा दिया जाएगा। गुरुवार देर रात सुनीता के ससुर को छह हजार रुपये का चेक भी दिया गया है।
विज्ञापन



मालूम हो कि नौबस्ता निवसी सुनीता की शादी कन्नौज के मजरा खुरदैया निवासी सुमित शर्मा के साथ हुई थी। घर में शौचालय नहीं होने  की वजह से उसने खाना पीना छोड़ दिया। तबीयत खराब होने पर वह मायके नौबस्ता चली गई। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया। गुरुवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कानपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सुनीता को सम्मानित भी किया। नगर आयुक्त ने सुनीता को उपहार में मॉड्यूर टॉयलेट देने की घोषणा की थी। इसकी जानकारी मिलते ही कन्नौज प्रशासन भी सक्रिय हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुनीता के मजरा खुरदैया स्थित ससुराल पहुंचे बीडीओ, एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान के पति मान सिंह यादव ने सुनीता के ससुर दिनेश शर्मा को छह हजार रुपये कैश दिए। शौचालय निर्माण के लिए फावड़ा चलाकर गड्ढा खोदने का काम शुरू कराया। इससे पहले गुरुवार रात को ग्राम प्रधान पति और एडीओ ने छह हजार रुपये का चेक भी दिनेश शर्मा को सौंपा था। बीडीओ ने बताया कि दिनेश ने तीन-चार दिनों में शौचालय का निर्माण पूरा करा लेने का आश्वासन दिया है। उधर, दिनेश ने बताया कि अफसरों ने आश्वासन दिया है कि शौचालय बन जाने के बाद सुनीता को उसके मायके से विदा कराने के लिए सरकारी वाहन भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर ने बताया कि बीडीओ धीरेंद्र यादव से जानकारी मांगी गई थी। उन्होंने शौचालय अभी तक नहीं बनने के संबंध में गलत जानकारी दे दी थी। इस वजह से शौचालय बनवाने में देरी हुई। बीडीओ से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। 28 फरवरी को ही दिनेश के नाम छह हजार रुपये का चेक बना था। जो उन्हें सौंप दिया गया है। दिनेश ने तीन-चार दिनों में शौचालय बनवा लेने का आश्वासन दिया है। बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि वह खुद इस पर नजर रखें और जल्द से जल्द काम को पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed