{"_id":"595a8dc84f1c1bbc708b45f6","slug":"sunil-kumar-becomes-sarai-prayag-s-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील कुमार बने सराय प्रयाग के प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील कुमार बने सराय प्रयाग के प्रधान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विजयी प्रधान सुनील कुमार को प्रमाण पत्र बीडीओ रामायण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत सराय प्रयाग के उपचुनाव में 957 वोट पाकर सुनील कुमार प्रधान बनें। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह को पराजित किया। प्रधान जवाहर लाल की मृत्यु होने के बाद प्रधान पद रिक्त हो गया था।
विज्ञापन
चुनाव की अधिसूचना से कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्य अवधेश कुमार को कार्यवाहक प्रधान नामित किया गया था। उप चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। एक जुलाई को मतदान के बाद सोमवार को विकास खंड परिसर में हुई मतगणना में सुनील कुमार को 957, राजेंद्र सिंह को 703 तथा अवधेश कुमार उर्फ त्यागी को 58 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
71 मत निरस्त हुए।
नवनिर्वाचित प्रधान सुनील कुमार को छिबरामऊ के उपजिलाधिकारी रामदास, खंड विकास अधिकारी रामायण सिंह यादव, निर्वाचन अधिकारी डा. विकराल सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जे ई योगेश कुमार प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान एडीओ पंचायत संतोष दुबे, एडीओ आईएसबी सेवाराम, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव, एलआईयू के उपनिरीक्षक, थाना तालग्राम के प्रभारी मो. तारिक भारी पुलिस बल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन