{"_id":"5ede81078ebc3e909726afe6","slug":"suicide-kannauj-news-knp5644758162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे से आहत महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे से आहत महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन
फाइल फोटो सुधा देवी
- फोटो : KANNAUJ
जसोदा। गुरसहायगंज कोतवाली के महेशपुर गांव में जमीन पर कब्जा हो जाने से आहत महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के पति ने परिवार के लोगों पर ही कब्जा कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
महेशपुर गांव निवासी महिला के पति सतीश पाल ने बताया कि घर के सामने उनकी थोड़ी जमीन है। जिस पर परिवार के लोग कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर करीब 10 दिन से आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे थे।
उन्होंने जसोदा चौकी पुलिस से भी फरियाद लगाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला निपटा दिया था। बताया कि रविवार को आरोपियों ने उनके जानवरों के खाने की नाद तोड़कर कब्जा कर लिया। इससे आहत होकर सोमवार सुबह उनकी 40 वर्षीय पत्नी सुधा देवी ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सतीश को घटना की जानकारी दी। जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों से महिला का विवाद चल रहा था। जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली। तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।