फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Subrata's retort to Akhilesh's controversial statement

Kannauj News: अखिलेश के विवादित बयान पर सुब्रत का पलटवार

Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Subrata's retort to Akhilesh's controversial statement
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छत्रपति शिवाजी महाराज के राजतिलक को लेकर दिए विवादित बयान पर भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने मंगलवार को पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा था कि शिवाजी महाराज का राजतिलक उल्टे पैर के अंगूठे से किया गया था। इस पर सुब्रत ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में दक्षिण भारत से आचार्यों को बुलाया गया था। क्या उनका भी अंतिम संस्कार पैर के अंगूठे से किया गया था।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने फेसबुक अकाउंट पर जारी किए वीडियो संदेश में कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार देश के महापुरुषों का अपमान कर रही है। उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या वह आस्ट्रेलिया से इतिहास पढ़कर आए हैं। हिंदू महापुरुषों का अपमान करना ही उनका काम रह गया है। अखिलेश यादव यह भी बताएं कि उनके पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया दक्षिण भारत के ब्राह्मणों ने अपने हाथों से की थी या पैर के अंगूठे से। सोशल मीडिया पर उनका यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा के एक सांसद ने वीर महाराणा सांगा को गद्दार बताया था। उनके बचाव में सपा मुखिया ने उनसे भी निर्लज्ज बयान दिया है। यह समाजवादी पार्टी के चिंतन एवं चरित्र को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन


महायज्ञ में आज शामिल होंगे अखिलेश
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव आज शहर के बोर्डिंग मैदान पर चल रहे 1108 कुंडीय पीतांबरा महायज्ञ में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे वह यज्ञशाला पहुंचेंगे और यज्ञाधीश पीठाधीश्वर रामदास महाराज से मिलेंगे और पीतांबरा महामाई के दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे वह छिबरामऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां दोपहर 12:30 बजे विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed