{"_id":"a167ac75e720da9baa249890a78a6938","slug":"students-protesting-at-the-delay-in-bridge-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण में देरी पर छात्राओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण में देरी पर छात्राओं ने की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमर्दा में नहर पर निर्माणाधीन पुल का काम ठप होने पर
विज्ञापन
छात्राओं ने नाराजगी जताई। गुरुवार को छात्राओं ने नारेबाजी कर सेतु निगम
को कोसा। साथ ही डीएम और सांसद डिंपल यादव से इस मामले में दखल देकर समय से
पुल पूरा कराने की मांग की।
राजकीय इंटर कालेज की छात्रा निकारीपुर निवासी साधना, आरती, रश्मि, वंदना, जूली, प्रियंका, ज्योति ने बताया कि पुल न होने से हम लोगों को सुबह सात बजे ही स्कूल के लिए निकलना पड़ता है। पुल होने पर स्कूल की दूरी गांव से केवल एक किमी होगी, जबकि पुल टूटने से 13 किमी का चक्कर लगाकर स्कूल आना पड़ता है।
चटरुआपुर की रंजना, सोनी, रोली, विनीता का कहना है कि उनके गांव से स्कूल की दूरी मात्र डेढ़ किमी है, लेकिन पुल न बनने से 12 किमी घूमकर आना-जाना पड़ता है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जाते समय सुनसान रास्ते पर सदैव खतरा रहता है।
टीचर सुनीता, संगीता, मंजू ने बताया तिर्वा से स्कूल आने में पहले 10 रुपये लगते थे। अब 23 किमी चक्कर लगाकर आना पड़ता है। वाहन चालक दोगुना किराया वसूलते हैं। स्कूल पहुंचने में विलंब भी होता है। संत जय किशनलाल इंटर कालेज की छात्रा अर्चना, छात्र शिवम, आर्यन, संतोष, विपिन ने पुल का निर्माण जल्द कराने की मांग की।