{"_id":"d2b29f6cc7340b0a227f61fdd73a15f3","slug":"students-jammed-highway-for-scholarships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति न मिलने पर जाम किया हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति न मिलने पर जाम किया हाइवे
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज पीएसएम कालेज के छात्र-छात्राओं ने जीटी रोड जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में सपा नेता के समझाने पर छात्र-छात्राओं ने जाम खोला।
बुधवार को पीएसएम कालेज के बीएड छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति न दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कॉलेज गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रभान यादव व दिवाकर अग्निहोत्री की अगुवाई में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने जीटी रोड से निकलने वाले वाहनों को आड़ा-तिरछा लगवाकर मार्ग जाम कर दिया।
यही नहीं सभी छात्र-छात्राएं जीटी रोड पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। करीब आधा घंटे तक चले छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन को जानकारी हो सकी। आनन-फानन में सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तभी पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाब सिंह यादव सूचना मिलते ही कालेज के सामने पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने छात्र-छात्राओं से समस्या पूछी। छात्रों ने बताया कि इस बार कई छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति काट दी गई है। कई बार डीएम को शिकायतीपत्र देने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। अब रोड जाम तभी खुलेगा जब प्रशासनिक अधिकारी उन्हें छात्रवृत्ति देने की बात कहेंगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने छात्र-छात्राओं की बात सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिन का मौका उन्हें दिया जाए।
डीएम से वार्ता करने के बाद कोई हल निकाला जाएगा। इस पर छात्र-छात्राओं ने जीटी रोड से जाम हटा लिया। करीब आधा घंटे तक चली रोड जाम की स्थिति से जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों का लंबी कतारें लग गई। जाम खुलने के बाद पुलिस ने वाहनों को मौके से हटवाया।