{"_id":"68e2b9e7ea27be921f0445dc","slug":"student-crossing-the-tracks-dies-after-being-hit-by-a-train-kannauj-news-c-214-1-knj1006-138273-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक पार कर रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक पार कर रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
कन्नौज। सदर क्षेत्र के गैस गोदाम और तिर्वा क्रॉसिंग के बीच में रविवार सुबह ट्रैक पार कर रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन 14 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर रोने लगे।
गुरसहायगंज क्षेत्र के भवानीपुर अनौगी निवासी वंश त्रिपाठी (19) बीएससी का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वंश शनिवार शाम को आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए गया था। शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में बड़े चाचा अवधेश त्रिपाठी रहते हैं। रात में वंश बड़े चाचा के घर रुक गया था और सुबह आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए वह घर से निकला था। सुबह 10.25 बजे शहर स्थित आशा होटल के सामने रेलवे की टूटी बाउंड्री से निकलकर ट्रैक पार करने लगा। तभी लखनऊ जंक्शन सुपर फास्ट एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता हरिकमल त्रिपाठी ने बताया कि वंश इकलौता बेटा था और एक बेटी सौम्या है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
14 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
हादसे के बाद 14 मिनट तक लखनऊ जंक्शन सुपर फास्ट एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्री भी काफी परेशान होते नजर आए। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्री वहीं पर ट्रेन से उतरकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।