{"_id":"60071f8b8ebc3e2c3c680eeb","slug":"strike-kannauj-news-knp6069668168","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 जनवरी तक बढ़ी वकीलों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जनवरी तक बढ़ी वकीलों की हड़ताल
विज्ञापन
अधिवक्ता सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद वकील।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। अधिवक्ता की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रही वकीलों की हड़ताल 24 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। वकीलों ने स्वामित्व अभिलेखों की पांच वरिष्ठ वकीलों से जांच कराने की मांग की। यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अवैध निर्माण टूटने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। 25 जनवरी को होने वाली बैठक में अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा तथा महासचिव चंद्रजीत यादव ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने तक निर्माण कार्य पर रोक रहे। अब 24 जनवरी तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इससे पहले सदन की बैठक में पीड़ित अधिवक्ता संजय शाक्य ने कहा कि विवादित स्थल पर आज भी निर्माण हो रहा है। अधिवक्ताओं ने एक स्वर से निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की।
ये है मामला
इलाके के ग्राम करमुल्लापुर के वकील संजय शाक्य 15 जनवरी को तहसील में धरने पर बैठने पहुंच गए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में कब्जा किया जा रहा है। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय में ताले डाल दिए थे। एसडीएम कोर्ट में घुसने से रोकने पर होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी गई थी। इसकेे बाद से वकील हड़ताल पर हैं।