{"_id":"5961257f4f1c1b0f468b469f","slug":"stress-in-two-communities-about-religious-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक आयोजन को लेकर दो समुदायों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक आयोजन को लेकर दो समुदायों में तनाव
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
थाना परिसर में हंगामा करते लोग।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कुम्हरमंडी स्थित सोमनाथ मंदिर परिसर में गुरुपूर्णिमा पर हो रहे धार्मिक आयोजन को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति की। इस पर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया और थाने में काफी देर तक पंचायत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। विवादित स्थल और नगर के प्रमुख तिराहों, चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। अधिकारियों ने फिलहाल मंदिर में चल रहे आयोजन को रोक दिया है।
शनिवार को कुम्हरमंडी स्थित सोमनाथ मंदिर पर गुरुपूर्णिमा पर्व पर अखंड रामायण का आयोजन चल रहा था। इसके लिए पांडाल बनाया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कई लोग वहां पहुंचे और पांडाल लगाने से रोक दिया। इस पर दूसरे पक्ष से सोमनाथ कमेटी के अध्यक्ष लइयां गुप्ता, चौ. मनीष यादव डंपी, दिनेश गुप्ता, आदेश दुबे व ओमी चौबे सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति देख, पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर एसडीएम मंशाराम वर्मा, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, तहसीलदार धीरज कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता की। इसके बाद थाने में काफी देर तक पंचायत चली।
दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि उनका धार्मिक आयोजन इस स्थान पर नहीं होने दिया गया था। ऐसे में यह आयोजन भी इस स्थान पर नहीं होगा। जबकि कमेटी के अध्यक्ष लइयां गुप्ता का कहना था कि दूसरे पक्ष के धार्मिक आयोजन के दौरान कुछ लोग सोमनाथ मंदिर परिसर में टेंट लगाकर मांसाहारी भोजन बना रहे थे। इस कारण उन्हें रोका गया था। एसडीएम ने मंदिर के सामने बने पार्क को दो हिस्सों में बांटने का सुझाव रखा, इस पर कोई भी पक्ष तैयार नहीं हुआ। फिलहाल इस घटना को लेकर तनाव बरकरार है। एहतियात के तौर विवादित स्थल और नगर के प्रमुख तिराहों, चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है। आयोजन को रोक दिया गया है। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद स्थायी समाधान निकाला जाएगा।