{"_id":"5b61fb704f1c1b54638b5dac","slug":"stealing-from-the-contractor-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":" खनन ठेकेदार के कार्यालय से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन ठेकेदार के कार्यालय से ढाई लाख की चोरी
कन्नौजकन्नौज
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौजः गंगा घाट पर स्थित खनन ठेकेदार के कार्यालय से लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्जनापुर घाट पर खनन ठेकेदार अनुराग तिवारी का कार्यालय है। मंगलवार रात चोरों ने कार्यालय से एक जेनरेटर, इंवर्टर और दो बैट्री, कूलर, पंखा, स्टेब्लाइजर, सबमर्सिबल पंप, लोहे के पाइप और फर्नीचर पार कर दिए।
सुबह चोरी की सूचना मिलने पर ठेकेदार और कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। सूचना पर मानीमऊ चौकी पुलिस ने छानबीन की। अनुराग के सहयोगी आकाश दुबे ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख का सामान ले गए हैं। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।