फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stay in front of TV to know the decision

फैसला जानने के लिए टीवी के सामने जमे रहे

Sat, 09 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stay in front of TV to know the decision
टीवी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला देखते युवक। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज/छिबरामऊ। अयोध्या में मंदिर और मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। सुबह से ही लोग टीवी के सामने बैठे रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही जिले के मुख्य मार्गों और मोहल्लों पर पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया। पूरे जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। हर तिराहे और चौराहे पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, तिर्वा एसडीएम जयकरन, छिबरामऊ में एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च करते दिखे। सुबह साढ़े दस बजते ही लोग टीवी के सामने बैठ गए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लोगों ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया। छिबरामऊ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

विशुनगढ़ तिराहा, पीपल चौराहा, नगर पालिका तिराहा, सौरिख तिराहा, पूर्वी बाईपास, फर्रुखाबाद चौराहा, नगर पालिका रोड, पश्चिमी बाईपास, कस्सावान वाली गली, अस्पताल तिराहा, बरगदिया तिराहा, ताजपुर रोड चौराहा, पीपल वाली गली, विधायक आवास गली तिराहा पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी ने सराहा। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने फैसले का सम्मान करते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिले के हर इलाके में शांति व्यवस्था कायम रही।

मुख्यालय के लाखन तिराहे, फूलमती मंदिर चौराहा के साथ ही तालग्राम के मुख्य बाजार, समधन, तिर्वा, गुरसहायगंज, मानीमऊ, ठठिया पर दोनों वर्गों के लोग एक साथ सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत करते दिखे। कहीं लोग गले मिले तो कहीं मिठाई बांटकर ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। सिकंदरपुर में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। दोनों समाज के लोगों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय न किसी की जीत है और न किसी की हार। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर और मस्जिद दोनों बनेंगे। इस दौरान सुहेल अहमद इदरीशी, नसीम खां, जफर सलमानी, फकरुद्दीन, ब्रजेश शुक्ला ददुआ, सिंटू दुबे, प्रधान सुधीर सिंह राठौर, विवेक चतुर्वेदी व अनुराग शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed