फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Stay away from lawyers 'strike '

‘वकील हड़तालों से रहें दूर’

Sat, 23 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 23 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
" Stay away from lawyers 'strike '

तहसील सभागार में शनिवार की दोपहर बार एसोसिएशन के

विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शपथ दिलाई। इस मौके पर निर्वाचित पदाधिकारियों ने वादकारियों की सेवा का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि वकील बेवजह की हड़तालों से अपने को दूर रखे। यदि कहीं हड़ताल करना जरूरी हो तो आधे दिन काम करने के बाद हड़ताल की औपचारिकता निभाए। उन्होंने निर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि तहसील प्रशासन के साथ सभी अधिवक्ता सामंजस्य बनाकर एक माह के लिए लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए अभियान चलाएं।

उन्होंने कहा कि इस एक माह के दौरान पिछले दो या तीन वर्षों से लंबित चल रहे मामूली विवादों के कम से कम दो सौ मुकदमे निस्तारित कराएं। यह एक पुनीत कार्य होगा। कहा कि मुकदमों के निस्तारण से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। इस काम में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग वकीलों के साथ रहेगा।

जिलाधिकारी ने इस दौरान तहसील के सहायक रजिस्टार कानूनगो राजेंद्र सिंह को तहसील के बेहतर कामकाज के लिए 1,100 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने उनके कामकाज की प्रशंसा की थी। यह एक अच्छी पहल है।

इससे अन्य कर्मचारियों का भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने कहा कि उनके कार्यकाल में बार और बेंच के मध्य बेहतर सामंजस्य रहेगा। बेवजह हड़ताल नहीं होने दी जाएगी। सभी अधिवक्ताओं के सम्मान के सुरक्षा के लिए वह काम करते रहेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव व संजय शुक्ला ने तहसील में बंद पड़े चकबंदी न्यायालय व सीओ दफ्तर को शुरू कराने की मांग की। उन्होंने तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी को देखते हुए उनकी तैनाती की मांग रखी। कार्यक्रम को अधिवक्ता कलक्टर सिंह यादव, कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी अादि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed